100 डायल के साथ ही साथ विभिन्य योजनाओ का मिला लाभ

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

100-daaylफर्रुखाबाद: सपा ने जिले में एक साथ कई योजनाओ का लाभ लाभर्थियों को दिया| जिसमे सबसे महत्वपूर्ण पुलिस की 100 डायल योजना रही| जिसे प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|

प्रभारी मंत्री हेमराज वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मै नंदा व विकास रथ के प्रभारी व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने सबसे पूर्व 100 डायल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर व चालक को चाबी व मोबाइल सौंप कर शुभारम्भ किया| इसके बाद लाभार्थियों को ई-रिक्शा का वितरण किया गया| विकलांगो को ट्राई साइ किल दी गयी| विकलांगो का आरोप था की ट्राई साइकिल पुरानी दे दी गयी है| इसके बाद साइकिल वितरण, राशन कार्ड वितरण, सपा पेंशन कार्ड वितरण कर लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया| कई विधालयो की छात्र व छात्राएं लैपटाप वितरण का लाभ लेने पंहुचे| लेकिन फ़िलहाल उनके हाथ निराशा लगी| लैपटॉप वितरण हो ही नही सका| बाद में डीआईओएस नन्दलाल ने सभी छात्र व छात्राओ को निर्धारित तिथि पर कुछ चिन्हित विधालयों में जाकर लैपटॉप ले जाने को कहा|

सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्त, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, विधायक नरेन्द्र सिंह, जमालुद्दीन सिद्दीकी, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी सुभास सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, सलोबा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, समीर यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे|
नरेन्द्र सिंह यादव के सर्वाधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण
प्रभारी मंत्री हेमराज वर्मा ने चारो विधायको के लोकार्पण पत्थरो से भी पर्दा हटाया| जिसमे जिले की चारो विधान सभाओ के विभिन्य विकास कार्योके थे| जिसमे सर्वाधिक विकास कार्यो के पत्थर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के थे| उनके कुल 29 विकास कार्यो का मंत्री ने लोकार्पण किया| जबकि भोजपुर विधायक के 6 विकास कार्य, और कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण किया| वही विधायक विजय सिंह के 3 विकास कार्य शामिल थे|