तीसरी बार जितेन्द्र बने लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

samir-yadav-jitendr-yadav-vishvas-guptaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है| जिससे उनके कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है|

सपा के आवास विकास कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने जितेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है| वह पूर्व में तीन बार जिला सचिव और दो बार पूर्व में जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रहे है| पार्टी कार्यालय पर उनका समर्थको ने जोरदार स्वागत किया| जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया की आगामी विधान सभा चुनाव में लोहिया वाहिनी अपना बड़ा किरदार अदा करेगी| नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष ने सात दिन में कार्यकारणी गठित कर उन्हें सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये है|

इस दौरान पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अनित श्रीवास्तव, अनुराग यादव,विवेक यादव, आदि मौजूद रहे|