बजरंगबली ने छका छप्पनभोग

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री सुन्दरकांड पाठ समिति की तरफ से आयोजित पन्द्रहवाँ वार्सिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ| जिसमे बजरंगबली के लिये छप्पन भोग की व्यवस्था की गयी|

शहर के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में विशाल भंडारे के साथ ही साथ प० कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने वैदिक मंत्रो से हवन में आहुतियां दी गयी| कार्यक्रम में बजरंगबली का नृत्य लोगो में आकर्षण का केंद्र रहा| मुख्य यजमान अशोक वर्मा व वीना वर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ हवन में आहुतियाँ दी | संरक्षक महेश चन्द्र शुक्ला के निर्देशन में सुन्दरकांड पाठ का संगीतमय पाठ किया|

कमलेश दीक्षित, ब्रजकिशोर सिंह किशोर, धनश्याम दीक्षित, भारत सिंह, दिलासा राम , दीपक गौड़, पवन सिंह आदि मौजूद रहे|