सेक्टर प्रभारियों से तलब की सौ-सौ कार्यकर्ताओ की सूची

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-stypalफर्रुखाबाद: बीजेपी की 18 नवम्बर को आने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया| जिसमे सेक्टर प्रभारियों को सौ-सौ कार्यकर्ताओं के नाम, मोबाइल नम्बर की सूची तलब की है|

शहर के सिकत्तरबाग़ में आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की| जिसमे यात्रा का रूट चार्ट कार्यकर्ताओ को समझाया गया| जिलाध्यक्ष ने कहा की यात्रा मोहम्मदाबाद से फर्रुखाबाद की तरफ आयेगी| परिवर्तन यात्रा होने के बाद बीजेपी चारो सीटो पर परिवर्तन लायेगी| उन्होंने सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिये की परिवर्तन यात्रा के बाद विधान सभा चुनाव होने है| सभी सेक्टर प्रभारी सौ-सौ कार्यकर्ताओ की सूची नाम व मोबाइल नम्बर सहित तलब किये है|

इस दौरान मेजर सुनील दत्त, भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी , नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, डॉ० प्रभात अवस्थी, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, विमल कटियार, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, रामवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे|