सपा की किसान पंचायत में नोटबंदी पर तीखे हमले

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

spaaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) ग्राम अलियापुर में आयोजित सपा की किसान पंचायत में केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखे हमले किये| पंचायत में नोटबंदी किसानो की जटिल समस्या बताया गया|

बैठक में मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की नोटबंदी ने आम जनता कराह रही है| बहनों-बेटियों की शादी नही हो पा रही है| पीएम मोदी ने रातो-रात नोट बंदी का जो फैसला लिया है उससे आम आदमी को तकलीफ हो रही है| बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है| उन्होंने कहा की मोदी ने अपने लोगो को पहले की आगाह कर दिया था| जिससे उनके लोगो में नोट बंदी के पहले ही रुपया बदल लिया|

जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की पीएम मोदी नोटबंदी कर जटिल समस्या खड़ी कर दी है| गरीब, मजदूर, मोदी के फैसले से परेशान है| जनता इसका खामियाजा आने वाले विधान सभा चुनाव में मोदी और बीजेपी को देगी| प्रदेश सीएम अखिलेश यादव का नेतृत्व पुन: चाह रहा है| कार्यक्रम का संयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सत्यपाल सिंह यादव ने किया| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे|