सपा ने विधान सभा अध्यक्ष किये घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vsvbash-guptaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने मंगलवार को दो विधान सभाओ के अध्यक्षो की घोषणा कर दी| उन्हें पार्टी के प्रचार प्रसार और कमेटी जल्द बनाने के भी आदेश दिये गये है|

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ़ बंटी को विधान सभा सदर का अध्यक्ष बनाया गया है| इसके साथ ही साथ अमृतपुर विधान सभा का अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव को बनाया गया है| इसके साथ ही साथ युव जन सभा का सदर नगर अध्यक्ष का कार्यभार शाहयार खां को सौपा गया है|

इस दौरान जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व चेयरमैंन नदीम फारुकी आदि मौजूद रहे|