डीएम ने लेखपालो को लगाई कड़ी फटकार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm-sp-thaana-rajepurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना दिवस में पंहुचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने लेखपालो की लापरवाही देखकर जमकर फटकार लगा दी| मौके पर मौजूद लापरवाह लेखपालो को चेतावनी देकर छोड़ा|

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने राजेपुर में जाकर थाना दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी| मोहद्दीननगर निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र नौराग सिंह ने भूमि विवाद की शिकायत की| प्रभु दयाल पुत्र जयराम निवासी कुसुमापुर ने भी गाँव के दबंगो के द्वारा भूमि कब्जा करने कि शिकायत की| मुरीदरहमान निवासी मोह्दीनगर ने भी भूमि कब्जे कि बात जिलाधिकारी के सामने रखी| कुल 6 फरियादी थाना दिवस में पंहुचे| लेकिन न्याय एक को भी नही मिला| जिलाधिकारी ने सभी में जाँच के आदेश दिये|

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल मनोज, विमल, संजय, सतेन्द्र, विकास दीक्षित से खसरा खतौनी मांगे तो लेखपाल उन्हें नही दिखा पाये| जिससे जिलाधिकारी खफा हो गये| उन्होंने लेखपालो को कड़ी फटकार लगाई| राजेपुर के लेखपाल विमल विमल के खसरा रजिस्टर व अन्य अभिलेख देखे जो खाली थे | जिस पर डीएम ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी| सीओ देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे|