फारुक अब्दुला के विवादित वयान पर भाजयुमो ने फूंका पुतला

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-putlaफर्रुखाबाद: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के विवादित वयान पर भाजयुमो भड़क गया है| उसने अब्दुला का पुतला फूंक दिया| भाजयुमो ने उसके वयान पर कड़ा विरोध जताया है|

पीओके पर भारत के दावे पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि पीओके अभी पाकिस्तान के कब्जे में है वह भारत की निजी जायजाद नही है| यह वयान आने के बाद भाजयुमो नेता गुंजन अग्निहोत्री और शिवम् दुबे ने अपने समर्थको के साथ सेन्ट्रल जेल चौराहे पर अब्दुला का पुतला फूंक दिया| उन्होंने अब्दुला के खिलाफ नारेबाजी भी की | कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये|

इस दौरान अजीत शुक्ला, सुमित पाण्डेय, अर्पित गुप्ता, अभिषेक राजपूत, शिवम सक्सेना, किशन यादव, कन्हैया लाल, आशू दुबे , अंशुल दुबे, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे|