हाई-वे पर पड़ी मिली बाराती की लाश, हत्या का आरोप

CRIME

bhim-singh-javlaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर बाराती की लाश पुलिस को पड़ी मिली| पुलिस ने देर रात शव लोहिया अस्पताल पंहुचाया| मौके पर पंहुचे परिजनों ने हत्या का आरोप अपने गाँव के ही तीन लोगो पर लगाया है|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम ललई निवासी अनूप के पुत्र हरीश कुमार की बारात थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर जटपुरा निवासी रामपाल की पुत्री पूजा के लिये आयी थी| जिसमे दूल्हा अनूप कुमार के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत निवासी रिश्तेदार अशोक कुमार अपने पिता रामशरण के साथ बारात में शामिल होने आये थे| अशोक के पिता रामशरण ने बताया कि उसके गाँव के कुछ अन्य लोग भी बारात में आये थे| जिन्होंने शराब पीकर अशोक से विवाद किया| वह उसे बुलाकर ले गये| जिसके बाद उसका पता नही चला|

देर रात पुलिस को सूचना मिली की इटावा-बरेली हाई-वे पर एक युवक की लाश पड़ी है| थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने मौके पर पंहुचकर शव को लोहिया अस्पताल सिपाही विकास कुमार और रोहित कुमार ने उसके शव को लोहिया अस्पताल में पंहुचाया| पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सर्वेश को फोन पर घटना की जानकारी दी| जिसके बाद मृतक की पत्नी सरिता, माँ राजकुमारी और पिता रामशरण लोहिया अपस्ताल पंहुचे| उन्होंने अशोक की हत्या किये जाने का आरोप लगाया| रामशरण ने बताया कि दूल्हा अनूप कुमार का परिवार फरीदाबाद सूर्याबिहार पार्ट-3 में रह रहे है| वह ललईपुर के मूल निवासी है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| पोस्टमार्टम के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|