पुष्टाहार सम्बन्धी अभिलेख भी सील

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

panjiriफर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास खण्ड के पुष्टाहार भंडारण केंद्र पर हो रहे पंजीरी के गोलमाल का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया था| बुधवार को पंहुचे अफसरों ने अभिलेख भी ही सील कर दिये|

तहसीलदार शेख आलम गीर के साथ सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने भंडारण कक्ष की सील खोलकर भंडारण के साथ ही साथ सम्बन्धित अभिलेख चेक किये | इसके दौरान उन्होंने 233 बोरी पुष्टाहार अबशेष मिला| इसके बाद वह पुन: गोदाम बंद कर और अभिलेख सील कर चले गये| फ़िलहाल गोलमाल का खुलासा होने के बाद से ही केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है|