सपा जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम सचिव को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

marpitफर्रुखाबाद:(कंपिल) समाजवादी पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य निलेश यादव ने ग्राम विकास अधिकारी को पीट दिया| पीड़ित ग्राम सचिव कि तहरीर पर आरोपी सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि वह भैसरी ग्राम में सचिव है| गाँव में राशन सत्यापन हुआ था| जंहा से काम निपटाकर वह अपनी बाइक से कायमगंज निवास पर जा रहा था| तभी सूत मिल के निकट जिला पंचायत सदस्य निलेश यादव ने उन्हें रोका और बिना कारण बताये उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है| घटना के सम्बंध में उसने थाने में तहरीर दी| पुलिस न निलेश यादव के खिलाफ 427,506 ,353 ,332 आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है| मारपीट किये जाने से ग्राम सचिव आक्रोशित है और वह आन्दोलन भी कर सकते है| निलेश यादव ने बताया कि गाली-गलौज हुई है| मारपीट नही की गयी थी| आरोप गलत है|

थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया की घटना कि जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|