रात भर चला डांस और पुलिस की लाठी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

daans-copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) सोमबार देर रात रामलीला मैदान में हुई नौटंकी में डांसरो के साथ थिरकने को लेकर रात भर मनचलों को पुलिस की लाठी खानी पड़ी| जिससे ठीक से कार्यक्रम नही हो सका| पुलिस को खासी मसक्कत करनी पड़ी|

कस्बे में हुई संगीत पार्टी में भारी भीड़ उमड़ी| आयोजको ने कासगंज से नृत्य पार्टी को बुलाया था| महिला डांसर जब मंच पर नांचने आयी| तो युवा अपने आप को रोंक नही सके| और डांसर के साथ ही थिरकने लगे| डांसर राखी ने जब तू कातिल तेरा दिल कातिल गीत पर डांस शुरू किया तो भीड़ थिरकती हुई मंच पद चढने लगी| जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को लाठी पटकनी पड़ी| रात पर डांसर का डांस और पुलिस की लाठी चलती रही| लेकिन मनचले पुलिस की लाठी की परवाह ना करते हुये थिरकने से बाज नही आये| फ़िल्मी गीतों पर दर्जनों बार डांस किया गया| बीडी जलैले जिगर से पिया आदि गानों पर भी दर्शक झूमे|