संस्कार भारती के दीपक अध्यक्ष व अरविंद सचिव

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती की साधारण सभा बैठक का आयोजन नेहरू रोड स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन हुआ।
बैठक का शुभारंभ संस्कार भारती गीत के साथ हुआ गत कार्रवाई की पुष्टि की गई तत्पश्चात आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी पर चर्चा हुई| प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि अब पूरे जिले में एक ही कार्यकारिणी रहेगी, जो जिला कार्यकारिणी कहलायेगी| यह कार्यकारिणी सभी को शामिल कर  कर बनाई जाएगी| उन्होंने बताया कि सभी से विचार विमर्श कर अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, सचिव अरविंद दीक्षित, कोषाध्यक्ष अनुभव सारस्वत को बनाया गया। प्रांतीय कार्यकारी डॉ० दीपा पाठक ने वर्चुअल माध्यम से मनोनयन प्रक्रिया में भाग लिया।
उन्होंने कहा की पूरी कार्यकारिणी गुरु पूर्णिमा तक मनोनीत की जाए| उन्होंने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की चर्चा की, जिसमें सर्वसम्मति से पांच कला साधकों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई तथा गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का संयोजक गौरव मिश्रा उर्फ बंटी को बनाया गया। बैठक का समापन वन्देमातरम के साथ हुआ।
बैठक में संजय गर्ग, कायमगंज से अनिल गंगवार, ओम दत्त शर्मा, रिशु गंगवार, सौरव शर्मा, रविंद्र भदौरिया भारती मिश्रा, मनोज मिश्रा, डॉ समरेंद्र शुक्ल कवि, अर्पण शाक्य, आदेश अवस्थी, अनुराग पाण्डेय, नवीन मिश्र, राज गौरव पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय किरण त्रिवेदी, सुनीता सक्सेना, अजय दीक्षित आदि रहे।