जल्द सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे स्टेशन: डीआरएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

drm-nikhil-pandeyफर्रुखाबाद: विशेष कोच से फर्रुखाबाद स्टेशन पंहुचे पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर के मंडल रेल प्रवन्धक निखिल पाण्डेय ने गहन निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेशनो को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया जायेगा|

डीआरएम ने स्टेशन के शौचालय गहनता से चेक किये| नव निर्मित महिला प्रतीक्षालय भी उन्होंने देखा| जिसमे उन्होंने महिला प्रतीक्षालय का बोर्ड अन्दर रखा देख नाराजगी जतायी| उन्होंने प्लेट फार्म 5 पर बीते 6 माह से लगे कोच गाइडनरो के ना लगने पर नराजगी व्यक्त करते हुये डीएसटी रितेश गुप्ता को जल्द शुरू करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही प्लेटफार्म 5 पर चल रहे 80 मीटर टीन शेड के चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा और जल्द पूरा कराने के निर्देश जारी किये| डीआरएम ने बताया की स्टेशनो पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का मामला रेलवे बोर्ड के द्वारा एक कम्पनी को दिया गया है| जल्द कार्यवाही शूरू भी हो जायेगी|

इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक रामनरेश, आरपीएफ निरीक्षक सुमन्त कुमार आदि मौजूद रहे|