पुलिस की लापरवाही में महिला से चीरहरण का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

puja-ptni-bblu-darapurफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम दारापुर निवासी पूजा कुशवाह पत्नी बबलू कुशवाह के साथ गाँव के ही कुछ दबंगो ने चीरहरण का प्रयास किया| जिससे अपमानित होकर महिला ने मौत को गले लगाने पर प्रयास किया| गम्भीर हालत होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घटना के सम्बंध में आलाधिकारियो को सूचना दी गयी है|

अस्पताल में भर्ती महिला पूजा ने बताया कि वह अपनी खुद की भूमि पर कूड़ा डालते है| लेकिन गाँव के ही वीरभान उर्फ़वीरपाल पुत्र गजराज सिंह को इस पर आपत्ति है| वह अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करते है| बीते 16 अक्टूबर को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी| आरोप यह है कि आरोपियों ने उसके सिर पर धार दार हथियार से बार किया था| जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका लोहिया अपस्ताल में मेडिकल भी कराया था| जंहा उसका गर्भपात भी हो गया|

घटना के सम्बंध में पीड़ित ने 17 अक्टूबर को जिलाधिकारी को शिकायत की| लेकिन कोई कार्यवाही नही की| जिसके बाद उसने 18 अक्टूबर को पुन: डीएम से शिकायत की| उसने कई बार थानाध्यक्ष के सामने भी आंसू बहाये लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| पूजा का आरोप है कि बीते दिन आरोपी उसके घर पर आ धमके और उसको खीचकर बाहर लाये और उसकी साड़ी उतारने और उसे अपमानित करने का प्रयास किया| अपने अपमान को सहन ना कर पाने के चलते पूजा ने जहर खाकर खुद को खत्म करने का प्रयास किया| पूजा का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करने वालो को अभी तक नही पकड़ा | उल्टा आरोपी उसको धमकी दे रहे थे| कोई रास्ता ना देख उसने मौत को गले लगाने का प्रयास किया| उसने जहर खा लिया| गम्भीर आरोप में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

घटना के सम्बंध में पुलिस के आला अधिकारियो को सूचना दी गयी है| एएसपी लोहिया अस्पताल पंहुचे| अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया जाँच की जा रही है| जल्द कार्यवाही की जायेगी|