राहगीरों पर मौत बनकर झूल रहे बिजली के तार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

bijli-taarbijaliफर्रुखाबाद:(कंपिल) अभी किसी को कुछ दिखाई नही देता| अभी कोई अफसर उस सड़क से नही गुजरता, अभी विभाग को भविष्य में होने वाली अनहोनी की कोई जानकारी नही| वन विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है| बिजली और वन विभाग के अफसरों की उदासीनता साफ नजर आती है|

मामला थाना क्षेत्र के कंपिल-रुदायन मार्ग पर ग्राम समाउददीनपुर के निकट सड़क किनारे का है| जंहा एक विशाल पेंड सड़क पर गिरने की कंगार पर खड़ा है| कब किस राहगीर को मौत बनकर निगल ले यह कोई नही जानता| वन विभाग सब कुछ देखकर भी अंजान है| कोई उसे काटने को तैयार नही| अब बिजली विभाग की कार्य शैली देख ले| पेड़ के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी है| बिजली विभाग के कारिंदों ने हाईटेंशन लाइन के तार उसमे बांध कर निकाल दिये| जिससे पेंड अक्सर आग उगलता रहता है|

स्थानीय नागरिक कई बार अफसरों को इस बाबत अवगत करा चुके है| लेंकिन कोई कार्यवाही नही हुई| पेड़ काफी जमीन की तरफ झुक गया है| किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है| बिजली विभाग के एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नही थी | बिजली के तारे को ठीक किया जायेगा|