ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बीएसए कार्यालय में विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

bhupesh-pathk-hrendr-yadavbsa-ssndipshiskakhफर्रुखाबाद: अपनी -अपनी मांगो को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के दो गुट आपस में भिड गये| जिससे विवाद के साथ जमकर जबाबी नारेबाजी भी हुई| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मोर्चा संभाला| बीएसए ने दोनों पक्षों को कह सुनकर शांत करा दिया|

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर बीते तीन दिन से अंतर्जनपदीय तबादले पर आये शिक्षक धरना दे रहे है| प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेश पाठक और पदाधिकारी हरेन्द्र यादव बीएसए कार्यालय पंहुचे| उन्होंने बीएसए से वार्ता की| जिसमे उन्होंने शासनादेश के अनुसार जनपद के सभी रिक्त पद वाले विधालयो की सूची का प्रकाशन कराकर काउंसलिंग करायी जाने की बात रखी|

उसी समय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादूर यादव दो दर्जन शिक्षको के साथ बीएसए को ज्ञापन देने पंहुचे| जिसमे उन्होंने 21 सितम्बर तक तीन वर्ष पूर्व कर चुके समस्त शिक्षको की प्रमोशन सूची जल्द उपलब्ध कराने की मांग की| विजय बहादुर ने यह भी कहा कि शासन का आदेश है 21 अक्टूबर तक तीन वर्ष पूर्व कर चुके शिक्षको की पदोन्नति कर परिषद को अवगत कराने का भी आदेश है| उन्होंने अंतर्जनपदीय तबादले पर आये शिक्षको की मांग पर रिक्त पदों की सूची प्रकाशित करने का विरोध कर दिया| विजय बहादुर का आरोप है कि यदि सूची अंतर्जनपदीय तबादले पर आये शिक्षक को उपलब्ध करा दी जायेगी तो पदोन्नति के बाद इन शिक्षको को दूर दराज के विधालय मिल पायेंगे|

जिसको लेकर दोनों गुट बीएसए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे| इसी बीच दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया| मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल रतनेश चौहान मौके पर पंहुचे| उन्होंने भी बीएसए से वार्ता की| भूपेश पाठक ने बताया कि जो लोग प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम पर विरोध कर रहे है| वह सीधे प्रदेश नेतृत्व का विरोध कर रहे है| वह प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ही शिक्षको के साथ है| विजय बहादुर यादव ने बताया की उनका किसी से कोई विरोध नही है| वह नियम के आधार पर प्रमोशन जल्द करने की मांग कर रहे है| यदि मांग नही मानी गयी तो विरोध जारी रहेगा|

बीएसए संदीप चौधरी ने बताया पदोन्नति के लिये कह दिया गया है| व्लाको से सूची मांगी गयी है| जल्द पदोन्नति कर दी जायेगी|