बच्चो को संस्कार वान व राष्ट्रभक्त बनाने पर जोर

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

dduaa-shelndr-dube-bahrt-viaks-prisdhफर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद के माध्यम से आयोजित देश और समाज- समस्यायें एवं समाधान मुद्दे पर विचार गोष्ठी में वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये| जिसमे मुख्य रूप से बच्चो को संस्कार वान बनाने की समस्या का समाधान तलाशा गया |

आवास विकास के एक गेस्ट हाउस में आयोजित गोष्ठी में केके पाठक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत विकासदर से बढ़कर 2020 तक 100 प्रतिशत हो जायेगी| भारत विश्व का सबसे सशक्त देश बन जायेगा| डॉ० सुबोध वर्मा ने कहा कि देश में अनेक समस्यायें जैसे भेदभाव, भचो को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, संस्कारवान नागरिक बनने की समस्या का समाधान हम सभी को तलाशना है|

जेसी कटियार ने कहा कि जैविक खाद्यान एवं गाय के महात्व, वीरेन्द्र राठौर ने राष्ट्र की प्रगति में हमारी भूमिका के महात्व पर प्रकाश डाला| रामजी वाजपेयी, लक्ष्मण सिंह रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये| राष्ट्रपति पुरुष्कार प्राप्त शिक्षिका चमन शुक्ला को सम्मानित किया गया| संगठन के अध्यक्ष डॉ० आर के गुप्ता, सचिव शैलेन्द्र दुबे, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ< दिवाकर नंद दुबे, एससी शाक्य, राजकुमार, उमेश गुप्ता, अविनाश पाण्डेय, वी के सैनी, केके पाठक, अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे|