राजनैतिक दबाब में नही नियम कानून से पुलिस करेगी कार्य: एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sp-subhash-singh-bghelफर्रुखाबाद: नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने शनिवार देर रात कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि पुलिस किसी भी राजनैतिक दबाब में कार्य ना करके नियम और कानून के हिसाब से ही कार्य करेगी|

फ़तेहगढ़ स्थित अपने आवास पर कुशीनगर के मूल निवासी सुभाष सिंह ने कहा कि वह 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी है| इससे पहले वह अमरोहा बिजनौर, शमली में भी एसपी रह चुके है| उन्होंने कहा कि जन समस्याओ का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी| विधान सभा चुनाव का वर्ष चल रहा है| इस लिये पुलिस के बेहतर पुलिस प्रबन्धन किये जायेगे| पुलिस अपने नियम कानून से ही कार्य करेगी| किसी भी गैर क़ानूनी काम के लिये राजनैतिक दबाब नही माना जायेगा| उन्होंने अपराध नियंत्रण और पूराने मामलो के खुलासे जल्द करने का भी भरोसा दिया है|

एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार आदि भी मौजूद रहे|