छात्रा की आग से झुलस कर मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aagफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बैजूनाथ निवासी 15 वर्षीय छात्रा पूजा यादव पुत्री सुघर सिंह गुरुवार को सुबह आग से गम्भीर रूप से झुलस गयी| जिसके बाद उसको सैफई भेजा गया| जंहा उसकी मौत हो गयी|

पूजा सुबह अपने घर में गैस पर खाना बना रही थी| तभी अचानक गैस से आग लग गयी| जिससे वह बूरी तरह झुलस गयी| परिजनों ने उसे उपचार के लिये लोहिया अपस्ताल में भर्ती कराया जंहा से उसे सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| लेकिन उसकी सैफई में मौत हो गयी| पूजा 10 वीं की छात्रा थी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|