संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलकर मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aagफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला समाधान निवासी विनीत यादव की पत्नी 30 वर्षीय पुष्पा की संदिग्ध हालत में जलने से दर्दनाक मौत हो गयी | मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

मृतक के भाई मनोज ने बताया कि उसकी बहन पुष्पा यादव का विवाह बीते 14 वर्ष पूर्व हुआ था| 10 वर्षीय पुत्र आयुष, 8 वर्षीय अनमोल, तीन वर्षीय पुत्र मोहन व 1 – वर्षीय पुत्र दामोदर है| मृतका के भाई मनोज ने बताया की ससुराल वालो ने उसे पुष्पा के बुखार से मरने की सलाह दी| जिसके बाद जब वह मौके पर आये तो पुष्पा का शव कमरे में पड़ा मिला| घटना की सूचना पर दरोगा सुखवीर सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को लिखित में सूचना दी है कि पुष्पा खाना बनाते हुये जली है| उन्हें कोई पुलिस कार्यवाही नही करनी| जिसके बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया|