कम वसूली वाले विभागों को जारी होगा कारण बताओं नोटिस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने परिवहन विभाग की बसूली कम देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने एआरटीओ से उसमे जल्द सुधार लानें के निर्देश जारी किये| अन्य विभागों की भी डीएम ने कड़ी फटकर लगायी|कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें उन्हें आबकारी विभाग में बसूली कम देखने को मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की| वही उन्होने अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि जिन विभागों में वसूली प्रतिशत कम है उन विभागों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाये| इसके साथ  परिवहन विभाग  में भी वसूली की स्थिति
ठीक नही थी| जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगायी|
इसके साथ ही उन्होंने एमआईसी मार्ग फतेहगढ़ का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये| उन्होंने नगर पालिका की प्रगति धीमी होने पर उसमे सुधार लाने के निर्देश दिये| डीएम नें कहा की कायमगंज क्षेत्र से अबैध खनन होंने की बार बार शिकायत मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
वही उन्होंनें उपजिलाधिकारी कायमगंज को निर्देश दिये कि यदि कोई मेडबंदी से सम्बन्धित मामला बीते दो तीन वर्षीं से चल रहा है तो सम्बन्धित लेखपाल को तत्काल निलंबित किया जाये|