तीन सप्ताह में ही अपराधियों के पीछे दौड़ेगी हाईटेक पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

daayl-100-copyफर्रुखाबाद: अब अपराधियों की खैर नही उनके दौड़कर पकड़ने के लिये अब पुलिस केबल तीन सप्ताह में ही हाई टेक हो जायेगी| जिसकी ट्रेनिग भी शुरू हो गयी है| अब पुलिस चालको को सामान्य प्रशिक्षण नही बल्कि हाई टेक प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जो महज तीन सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा|

फ़तेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस इमरजेन्सी प्रबन्धन प्रणाली (पी0ई0एम0एस0) डायल-100 का प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जिसमे कानपुर जोंन के औरैया जिले को छोंडकर कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद के पुलिस चालको को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है| लेकिन उन्हें प्रशिक्षण देने के लिये कानपुर नगर से डायल 100 की एक इनोवा सहित और कई जनपद से पुलिस के वाहन मंगाये गये है| जिनसे सभी चालको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
चालको को डायल 100 का प्रशिक्षण दे रहे एसआई एमटी सत्यनारायण त्रिपाठी ने बताया कि अभी 84 चालको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है| प्रशिक्षण तीन सप्ताह तक चलेगा| जिसमे पहले सप्ताह में चालको को ग्राउंड में ही वाहन चलाने की अनुमति दी जायेगी| उसके बाद उन्हें कम भीड़-भाड वाली सड़क पर ले जाकर ट्रेनिग दी जायेगी| अंतिम तीसरे सप्ताह में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में उन्हें ले जाकर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा| यह प्रशिक्षण 5 से तीन सप्ताह तक चलेगी|

ट्रेनिग के बाद सभी को डायल 100 में तैनात किया जायेगा| जिसके बाद वह अपराधियों केपीछे हाई टेक होकर भागेंगे| जो चालक पास नही हो पाये उन्हें सीतापुर ट्रेनिग के लिये भेजा जायेगा| चालको को दरोगा एमटी संतोष कुमार , मुख्य आरक्षी चालक रामसिंह व महेन्द्र सिंह भी ट्रेनिग देने वाली टीम में शामिल है|