ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

acci-dentफर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मौधा निवासी 50 वर्षीय ध्रुव सिंह पुत्र शिवरतन सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| उनके शव को लोहिया अस्पताल में रखा गया है|

ध्रुव सिंह अपनी पल्सर बाइक से फतेहगढ़ से अपने गाँव मौधा जा रहे थे| जब वह कोतवाली क्षेत्र के वनपोई के निकट पंहुचे तो अज्ञात वाहन ने उनके जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उन्हें 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उन्हें डॉ० राजकिशोर ने मृतघोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर चले गये|
रामगंगा के पुल पर विकलांग को अज्ञात वाहन ने ठोंका
राजेपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा के पुल पर दोनों पैरो से विकलांग स्कूटी सबार लगभग 35 वर्षीय युवक को अज्ञातवाहन ने टक्कर मार दी| पिकेट डियूटी पर तैनात सिपाही कायम सिंह यादव ने प्राइवेट एम्बुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| उसके [पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त सोनू पुत्र मुन्ना निवासी मुरहास कनइया के रूप में हुई|