चोरो ने लाखो के नकदी जेबर किये साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी शिलेन्द्र पुत्र सतेन्द्र पाल यादव के घर चोरो ने बीती रात धावा बोला| जिसमे लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये गये| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया|

बीती रात 10 बजे शीलेन्द्र अपनी पत्नी नीलम के साथ बरामदे में रो रहे थे| माँ मीना देवी और अन्य परिजन छत पर सो रहे थे| शीलेन्द्र ने बताया कि सुबह पांच बजे माँ मीना ने देखा कि मेंन गेट खुला पड़ा है कमरे का ताला टूटा पड़ा है| बताते चले की शीलेन्द्र का विवाह अभी बीते मात्र चार माह पूर्व नीलम के साथ हुआ था| चोर मकान के पीछे से चड़कर छत पर आये और फिर घर में उतर कर कमरों में लगे तोड़ दिये|

चोरो ने दो रजाइयों के बीच रखा जेबरात एक हार, एक जोड़ी झाले, एक चैन, पांच अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक मांग बेंदा, एक बिछुआ चोरी कर ले गये| नकदी रखा बक्सा चोर नगला नट के सामने नहर में पड़ा मिला| जिसमे 49 हजार की नकदी रखी थी| दूसरा बक्सा नहर के किनारे पड़ा मिला| बक्सा शौच के लिये गये ग्रामीणों ने पड़ा देखा| चोर घर के आंगन में तंगी मेंन गेट की चाबी से गेट का ताला खोलकर फरार हो गये|

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|उन्होंने बताया कि सतेन्द्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|