राज्यपाल से परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

ashish-dube-brahman-yujn-sbhaफर्रुखाबाद: ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल रामनाईक से भेट कर भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग की|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा और जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने अपने कई पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल रामनाईक से भेट कर ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया कि परशुराम ने समाज में व्याप्त अन्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया था| इस लिये वह केबल ब्राह्मणों के ही नही बल्कि सभी समाज के तारनहार है | संगठन ने मांग इ है की यूपी में परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश, राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य पुरस्कार के साथ ही साथ सभी जिलो में पुस्तकालय की मांग की गयी है| उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने यूपी में राज्य अवकाश घोषित किया था| उसके बाद कई राज्यों ने भी किया|

इस दौरान प्रदेश सचिव संजीव मिश्रा, अनमोल वाजपेयी, आशुतोष वाजपेयी, अभय शंकर मिश्रा, केशव दीक्षित सहित कई पदाधिकारी साथ रहे|