जबरसिंह हत्या कांड की आरोपी पिंकी पुलिस शिकंजे में

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

pinki-jbr-singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्जी दरौरा निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह की हत्या में पुलिस ने आरोपी पिंकी पुत्री रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया| वही पिंकी ने बताया की वह जबरसिंह के घर यह कहने गयी थी कि उसका नाम हत्या में क्यों लिखा दिया उसने हत्या नही की है| तभी जबर सिंह के परिजनों ने उसे पुलिस को सौप दिया|

विदित है कि 5 सितम्बर को जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक के भाई अजीत सिंह कि तहरीर पर प्रधान प्रमोद यादव उर्फ़ पप्पू निवासी बहोरनपुर टप्पा मंडल, मंक्कूनगला निवासी रंजीत पुत्र कुंबरपाल, खुटा देव निवासी गुड्डू यादव पुत्र रामविलास व नरेश दिवाकर पुत्र रोशन लाल व पिंकी पुत्री रामगोपाल के खिलाफ धारा 147,302,201,34 आईपीसी के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था| शनिवार को थानाध्यक्ष अजय चौहान ने पांचो आरोपियों के घर ढोल बजाकर नोटिस चस्पा करा दिये| इसके बाद पिंकी जबर सिंह के घर बिन्जी नगला घर पंहुची| उसने हत्या में उसका नाम लिखाने का विरोध किया | तभी परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौप दिया| पिंकी का कहना है कि उसने हत्या नही की हत्या उसके प्रेमी रंजीत पुत्र कुंबरपाल आदि ने की होगी| पुलिस ने पिंकी की गिरफ्तारी रेलवे तिराहे के निकट सुबह 8 :20 पर थानाध्यक्ष अजय चौहान, महिला दरोगा प्रतिभा वाजपेयी, दरोगा सीएल दिवाकर के द्वारा दिखाई है|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया है| अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है |