अपडेट: राहुल का रोड-शो निरस्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

kashlendrफर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की जनसभा नही की जायेगी| उनकी प्रस्तावित रैली भी निरस्त कर दी गयी है|| एसपीजी ने शुक्रवार को राहुल के रूट का जायजा लेकर जनपद के अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये|

एसपीजी के अधिकारी शुक्रवार को दोपहर शहर क्षेत्र के लाल दरवाजे पर पंहुचे| उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी से भेट कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की| जिलाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि मदनपुर, मोहम्मदाबाद,मसेनी चौराहा, लाल दरवाजे, खटकपूरा, मन्नीगंज, धुमना चौराहा, चौक, पक्का पुल, टाउन हाल, भीकमपुर में स्वागत की व्यवस्था की है| लेकिन जब एसपीजी को पता चला की 2 अक्टूबर को राम बारात भी निकलनी है तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर सुरक्षा कारणों के चलते रोड-शो को निरस्त कर दिया|