प्रोटोकॉल के लिये सपा प्रवक्ता से भिड़ी महिला कार्यकारणी सदस्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

spaa-chndrpal-upasna-singh-puspendr-yadavफर्रुखाबाद: सपा के जिला कार्यालय आवास विकास आयी सपा महिला सभा सभा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य उपासना सिंह कार्यालय में घुसते ही सपा जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव से भिड गयी| उन्होंने अपने प्रोटोकॉल के लिये जमकर विवाद किया|

बीते दिन ही उपासना सिंह को यह पद मिला है| बुधवार को वह अपने समर्थको के साथ सपा के जिला कार्यालय पंहुची| कार्यालय में घुसते ही उन्होने जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव से सबाल-जबाब शुरू कर दिये| की वह राष्ट्रीय महिला कार्यकारणी की सदस्य है उनका प्रोटोकॉल क्या है उनका आरोप यह था की सपा जिलाध्यक्ष क्यों नही आये| जिस पर पुष्पेन्द्र यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नही हुई|

विवाद के कुछ देर बाद पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आ गयी| जिनके साथ उन्होंने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| बाद में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव के साथ पत्रकारों से बात कर कहा कि वह पार्टी के द्वारा बताये गये निर्देशों पर चलकर आने वाले 2017 चुनाव में पार्टी के प्रचार में लगेंगी| पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि उनके स्वागत के लिये महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह मौजूद थी| वही उनका स्वागत करती| उन्होंने बिना कुछ कहे विवाद शुरू कर दिया|