ट्रैक्टर से कुचलकर ग्रामीण की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तुषौर निवासी 38 वर्षीय मोहन सिंह उर्फ जीतपाल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह चैहान की उसके ही ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। शव को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को सूचना दे दी गयी है।

मोहन सिंह अपने घर पर ही खुद के ट्रैक्टर से चक्की चला रहा था। चक्की में गेंहूं डालकर जैसे ही उसने ट्रैक्टर स्टार्ट किया। अचानक ट्रैक्टर में गियर पड़ जाने से ट्रैक्टर भाग खड़ा हुआ। जिसकी चपेट में आने से मोहन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल के बड़े भाई सुरेश सिंह, भतीजे मिथुन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां आपातकालीन कक्ष में तैनात डा0 अजय कुमार ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। मोहन की पत्नी नीलम का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मोहन अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्र नागेश, 6 वर्षीय पुत्री गोल्डी और 5 वर्षीय पुत्र योगेश को छोड़ गया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मोहन की खुद के ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।