मंच पर चढने के लिये कांग्रेसियों का लुईस से विवाद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

rakesh-saagarlues-vivadफर्रुखाबाद: कांग्रेस नेताओ से भेट करने के लिये पदाधिकारियों को धक्के खाने पड़े| मंच पर चढने के लिये कांग्रेसी लुईस खुर्शीद के कहने पर भी नही माने तो सुरक्षा गार्डो ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया| जिससे विवाद की स्थित बन गयी|

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया लम्बे इंतजार के बाद जब बजरिया फिल्ड में पंहुचे तो उनके समर्थक उन्हें हाथो-हाथ लेने के लिये आये बढ़े| उन्हें क्या पता था की उनके साथ क्या होने वाला है| कांग्रेस नेता राकेश सागर जैसे ही मंच की सीढियों पर चढने लगे की तभी उन्हें सुरक्षा गार्डो ने रोंक दिया| जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो भी कोई प्रभाव नही पड़ा| जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने राकेश सागर को नीचे धक्का दे दिया|

यह देखकर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद आ गयी| उन्होंने भी राकेश सागर को मंच पर चढने से मना कर दिया| जिसके बाद कांग्रेसी आक्रोशित हो गये| विवाद बढ़ता देख राकेश सागर को मंच पर जगह दी गयी| इसके आलावा भी कई को मंच नसीब नही हुआ| आरोप यह लगा की चेहरा देखकर पदाधिकारियों को मंच पर जगह दी गयी|