नहर में हाथ-पैर बंधी मिली युवती की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

kampil-uppफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर पट्टी सपा के निकट बरखेडा नहर में एक 22 वर्षीय युवती की लाश पड़ी होने से हड़कम्प मच गया| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर थाने ले गये| पुलिस जाँच में जुटी है|

मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने नहर की पुलिया में एक युवती का शव पड़ा देखा| इसकी सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर दरोगा हरिओम फ़ोर्स के साथ पंहुचे| उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवती की लाश को बाहर निकाला| लाश के हाथ-पैर लाल रंग के दुपट्टे से बांधे गये थे| युवती लाल रंग का सलबार सूट पहने थी| उसके कई जगह पर चोटो के भी निशान थे|

हत्या करने वाले ने सर पर किसी बजनदार चीज से हमला भी किया था| उसके सर पर भी गम्भीर चोट थी| चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया गया था| घटना के सम्बंध में गाँव के चौकीदार रामलडैते ने थाना पुलिस को तहरीर दी | पुलिस घटना में सम्बन्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की किये जाने की बात कह रही है|