बाइक रैली निकाल सरकार के खिलाफ लेखपालो का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

lekhapal-ajit-saiyad-mir-khanफर्रुखाबाद: बीते कई सप्ताह से अपनी विभिन्य मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे लेखपालो ने सोमबार को नगर के मुख्यमांर्गो पर बाइक रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया| अभी लेखपालो की हडताल 23 सितम्बर तक प्रस्तावित है|

लेखपाल संघ के अध्यक्ष सैयद मीर खां के नेतृत्व में लेखपाल मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव देवी मंदिर पर एकत्र हुये| जिसके बाद सभी बाइक पर बैठ हाथो में नारे लिखी तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे| लेखपाल नारेवाजी करते हुये पक्कापुल, चौक, घुमना बाजार, लाल दरवाजा, बढ़पुर आवास-विकास, भोलेपुर, फ़तेहगढ़ चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पंहुचे| इसके बाद रैली धरने में तब्दील हो गयी| लेखपाल संघ के अजीत द्विवेदी ने बताया कि अभी तक सरकार ने कोई ठोस भरोसा लेखपालो को नही दिया है|

इस दौरान रजत श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, बलवीर सिंह यादव, श्याम बाबू आदि लेखपाल मौजूद रहे|