प्रदेश सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

shabir-husainफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों की मांगो पर ध्यान ना देने से उनका आक्रोश बढना ही जा रहा है| जिसके चलते पुरुष स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार को कोसा|

सीएमओ कार्यालय में चल रहे आठ दिन से 6 सूत्रीय मांगो के लिये धरना प्रदर्शन में सोमबार को अलग नजारा नजर आया| स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने मांगे ना माने जाते देख सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अपने निशाने पर रखा| गुस्सा इस बात से भी था कि लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेश कमेटी की आशा बहुओ की अध्यक्ष गिरजादेवी की शासन-प्रशासन के द्वारा अनशन तुडवाने का प्रयास किया गया| लेकिन सफलता नही मिली|

आशा बहुओं को चौबीस घंटे कार्य करने के बाद भी उन्हें मानदेय के नाम पर कुछ भी नही दिया जाता| सभी ने आशाओं को संबिदा कर्मी का दर्जा देने की मांग भी उठायी गयी| इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ला, शेषनायारण सचान, डॉ० रूचि रानी पाण्डेय, अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, डॉ-० गौरव वर्मा, शाबिर हुसैन, आशा मुन्नी देवी, पूजा अवस्थी, शबीना आदि मौजूद रहे|