देवेन्द्र की तीसरी पत्नी ने किया आत्मदाह

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

DEVENDR KAMPILफर्रुखाबाद:(कंपिल)थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ़ मुन्ना की 28 वर्षीय पत्नी विनीता की आग से जलाकर मौत हो गयी| परिजनों ने सूचना पुलिस को नही दी|

देवेन्द्र सिंह की माँ मुन्नी देवी ने बताया कि 28 वर्ष पूर्व पुत्र का विवाह राजेपुर के जैनापुर निवासी नन्ही देवी के साथ हुआ था| नन्ही के एक पुत्री थी| उसके बाद गृह कलह से परेशान होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी| उसके बाद उसने दूसरी शादी कासगंज जनपद के रायपुर निवासी गुड्डी देवी के साथ किया था| इस महिला के एक पुत्री और तीन पुत्रो को जन्म दिया और उसने भी कुछ समय के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर लिया|

देवेन्द्र ने तीसरी शादी दिल्ली से 28 विनीता के साथ की थी| वह पति के साथ दिल्ली में ही रहती थी बीते 15 दिन पूर्व ही वह गाँव आयी थी| इसके एक पुत्र है| विनीता ने भी गृहकलह से परेशान होकर सुबह आग लगा ली| जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गयी| महिला को सीएचसी ले जाया गया| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया में उसकी मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर चले गये|