खुलासा: अबैध सम्बन्धो के चलते भाईयो ने ही की थी सविता की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

svitaa htyaa kand1फर्रुखाबाद: बीते 4 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घाघ विलालपुर निवासी 16 वर्षीय सबिता पुत्री छुटकनु की गला दबाकर हत्या के बाद तेजाब से जलाया गया था| पुलिस ने घटना के सम्बंध में सविता के दो भाई सहित चार को गिरफ्तार कर लिया| उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|

मृतक सविता के भाई विनोद कुमार ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा था की सबिता बीते 1 सितंबर गुरुवार को आधी रात में थाना मेरापुर के ग्राम नौली निवासी अनिल व स्वदेश पुत्र सुनहरे लाल के साथ घर से पचास हजार की नकदी और एक लाख रूपये का जेबरात लेकर चली गयी थी| उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नही चला| रविवार को सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि गाँव से कुछ रामसेबक के चारे के खेत में एक लाश पड़ी है| जब विनोद ने मौके पर जाकर देखा तो उसने लाश की शिनाख्त अपनी बहन सबिता के रूप में की| पुलिस ने उसके प्रेमी को सहित अन्य अपर मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू की|

गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सविता के प्रेम सम्बंध के विषय में परिजनों को जानकारी हो गयी थी| जब सविता रात में अपने प्रेमी सुनील के कहने के अनुसार घर से भागी तो उसके भाई प्रमोद और विनोद पुत्र छुटकन्नू के साथ चाचा राजा राम पुत्र खुशहाली व उनके पुत्र दिनेश ने उसका पीछा किया| पहले से तय स्थान पर सुनील सबिता से मिला तो वंहा उसके भाई प्रमोद, विनोद व शिवम् सहित चारो लोग ने उसकी घेराबंदी कर ली| सविता के परिजनों को देखकर सुनील भाग खड़ा हुआ तो विनोद उसके पीछे लग गया| तभी चाचा राजा राम, भाई प्रमोद व चचेरे भाई दिनेश ने उसे खेत में गिरा कर गला दबाकर हत्या कर दी| और तभी मौके पर सुनील का पीछा करने गया विनोद भी वापस आ गया| उसके बाद चारो ने पुलिस को गुमराह करने के लिये झूंठी कहानी गढ़ी और पुलिस को सुनील और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी| पुलिस को शिवम् की अभी तलाश है|

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया और जंहा से चारो को जेल भेज दिया गया|