शिक्षक दिवस पर 21 गुरुओ का हुआ सम्मान

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

sanjyफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 21 गुरुओ का सम्मान किया| जिसमे कुछ सेवा निवृत्त शिक्षक शामिल थे| सभी को शाल और प्रतीक चिन्ह दिया गया|

फतेहगढ़ के नरेन्द्र सरीन विधालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डायट प्राचार्य आरसी वर्मा व संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने शिक्षको को सम्मानित करते हुये कहा कि शिक्षक ही समाज के गिरते हुये स्तर हो सुधार सकते है| उन्होंने कहा कि गुरुओ का सम्मान सर्वोपरी है| इस दौरान सेवा निवृत्त शिक्षक पुष्प लता पाठक, नसरीन आरा जैदी, स्नेह लता गुप्ता, साधना सिंह, विवेक वर्मा, अशोक सक्सेना, छोटे सिंह, शशि दुबे आदि को सम्मानित किया|

इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव, नरेन्द्र पाल, सुखदेव दीक्षित, पीआर कश्यप, निकहत सुल्तान , मंजू कटियार, जगन्नाथ लाल, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता वीरेन्द्र मिश्रा ने की|