राजनैतिक गुटबाजी से नही रुकेगा जिले का विकास: डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm prkash binduफर्रुखाबाद: नये जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बीती शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया| सुबह उन्होंने कहा कि जिले में विकास कराना और शासन की योजनाओ को गति देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है| इसके साथ ही साथ उन्होंने जिले में राजनैतिक गुटबाजी के सबाल पर कहा कि गुट बाजी हर जगह है| लेकिन जिले के विकास में जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका होती है| इस लिये जनप्रतिनिधियों से मिलकर जिले के विकास को पंख लगाये जायेगे| राजनैतिक गुटबाजी से जिले का विकास कार्य प्रभावित नही होगा|

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु बिहार प्रदेश के रोहतक सासाराम के मूल निवासी है| वह 2009 बैच के आईएस अफसर है| इससे पूर्व वह जिला संतकबीर नगर व भदोही के जिलाधिकारी रहे| वह शासन में विशेष सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुके है| उन्होंने बताया कि बिहार सरकार में डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी भी रहे है| उनकी जिलाधिकारी पद पर यह तीसरी तैनाती है| श्री बिंदु ने बताया कि जिले में विकास के पहिये को गति प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी| जनसमस्या का समाधान करना और हर वर्ग को न्याय देना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है| कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये वह पूरा प्रयास करेगे|

उन्होंने गम्भीरता से अपने अधिकारियो को निर्देश दिये कि अफसर अपना फोन खुला रखे फोन पर प्राप्त समस्या का मौके पर जाकर निस्तारण करे| यदि निस्तारण नही होता है तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे| श्री बिंदु ने बताया कि जिले में बाढ की समस्या से होने वाली गम्भीर बीमारियों के लिये टीकाकरण को तेजी प्रदान की जायेगी| इसके साथ ही साथ जिले में सबसे बड़ी राजनैतिक गुटबाजी की समस्या पर कहा कि यह समस्या हर जगह है| लेकिन इससे विकास कार्य प्रभावित नही होगा| क्योंकि जनप्रतिनिधियों का जिले के विकास में अहम रोल है| सभी के विचार विमर्श से कार्य किया जायेगा|
शास्त्र लाइसेंस पर डीएम की ना
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने शास्त्र लाइसेंस जारी करने के सबाल पर साफ कह दिया की शास्त्र लाइसेंस जारी नही किये जायेगे | सुप्रीमो कोर्ट का आदेश है और उसका पूरा अनुपालन किया जायेगा| इस दौरान एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट शिब बहादुर पटेल, एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार, सीएमओ राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी पूरन चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे|