आवास विकास में दिन दहाड़े चोरो का आतंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

upp choriफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में शुक्रवार को चोरो ने दिन दहाड़े चोरी कर ली| स्थानीय नागरिको ने जब चोरो पर फायरिंग की तो चोरो भाग गये|

शुक्रवार दोपहर बाद लकूला गिहार बस्ती के निवासी कुछ चोर आवास विकास निवासी राजीव यादव के मकान के पीछे से छत पर चढ़ गये| उन्होंने उनकी छतपर रखा सामान पीछे खेतो में फेंक दिया और उसे उठा ले गये| उसके बाद चोर उनके पड़ोसी दिनेश गंगवार के मकान की छत पर चढ़ गये| उन्होंने जीने की कुंडी ऊपर से बंद कर दी| उसके बाद छत पर रखा सामान नीचे फेंकने लगे|

तभी पड़ोसी डॉ डीएस कटियार ने इसकी जानकारी दिनेश गंगवार को दी| दिनेश ने छत पर चढने का प्रयास किया तो जीने का दरवाजा बंद था| जिसके बाद वह पड़ोसी के जीने से छत पर गये | इसी बीच किसी ने चोरो पर फायरिंग कर दी| जिसके बाद चोर भाग गये| पुलिस ने मौके प०अर जाकर जाँच पड़ताल की|