लेखपालो की हड़ताल से कागजी कार्यो पर ग्रहण

FARRUKHABAD NEWS POLICE

LEKHPAL1फर्रुखाबाद: मंगलवार को लेखपाल संघ के बैनर तले दर्जनों लेखपालो ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल को सौपा| लेखपालो की हड़ताल आने वाले 30 अगस्त तक प्रस्तावित है|

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां के नेतृत्व में लेखपाल कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने धरना देकर अपनी मांगो पर विचार किया| उधर हड़ताल होने पर तहसील सदर खाली रही| वही तहसीलदार ने खुद बैठकर खतौनी जारी की| लेखपालो ने कलेक्ट्रेट में धरना देने के दौरान जमकर नारेबाजी की| जिलाध्यक्ष सैदमीर खां ने बताया कि उनका धरना 29 अगस्त तक चलेगा| यदि मांगे नही मानी गयी तो 30 अगस्त को सभी लेखपाल विधान सभा के घेराव में शामिल होने लखनऊ जायेगे| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल को ज्ञापन सौपा| लेखपालो की हड़ताल से उसने सम्बंधी कागजी कार्य जैसे मूल , जाति व आय प्रमाण पत्र नही बन पा रहे है|