खबर का असर: गौसदन को अबैध कब्जे से मुक्त कराने को डीएम ने शुरू की कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

gausdan1 copygausdn ktir dhrmppur1फर्रुखाबाद: बीते लगभग 35 वर्ष से थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में चल रहा राजकीय गौ सदन एक हजार बीघा भूमि का मालिक होने के बाद भी गरीब है| गौ-सदन का भवन अपनी उपेक्षा की कहानी चीख-चीख कर कह रहा है| लेकिन उस तरफ शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है| जिसके चलते उसमे रखने वाली गाये सड़को पर किसी हादसे का शिकार हो रही है | जेएनआई ने सरकारी गौ-सदन की पीड़ा को प्रमुख रूप से बीते आठ अगस्त को सार्वजनिक किया था| जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और डीएम ने खुद गौसदन का निरीक्षण कर जल्द कब्जे की भूमि को कब्जे दारो से मुक्त कराने और उनके विकास के लिये कार्यवाही आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है|

वर्तमान में गौ-सदन के पास जितनी भूमि है उसका एक छोटा हिस्सा भी आवारा जानवरों के लिये छोड़ दिया जाये तो शहर से आवारा जानवर भी ख़त्म हो जायेगे और यह समस्या भी|एक आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय गौसदन कटरी धर्मपुर में 195.55 एकड़ भूमि है| जिसमे कोई आय नही होती| वर्ष 2012-13 में उस पर खड़ी पतेल को 13600 रुपये में नीलाम किया गया था | भूमि पर अबैध कब्जेदारो के गेंहू कुर्क कर 7000.00 कुर्क किये गये थे| तत्कालीन संयुक्त निदेशक गोशाला प्रेम राज सिंह त्यागी ने आरटीआई जे जबाब में कहा था कि इस भूमि पर कोई कब्जा नही है| लेकिन अगर हम फाइलो से निकल का मैदान में खड़े हो तो दूर तक दिखाई पड़ता है कि गौ-शाला की भूमि पर किस तरह का कब्जा है | लेकिन कोई कुछ बोलना नही था| खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने खुद कटरी धर्मपुर की गौशाला में जाकर हकीकत परखी| जिससे अब उसके दिन बहुरने के आसार बन गये है|

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान का कहना है कि गौशाला की दुर्दशा के सम्बन्ध में मैंने गौशाला का निरीक्षण किया| गौसदन वर्तमान में बाढ़ के पानी से घिरा है।बाढ़ कम होने पर व्यवस्था को सुधारेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था सुधारने का काम करेंगे इसके साथ ही साथ सामाजिक रूप से भी प्रयास किया जाएगा। किसी संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। गौसदन की भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जायेगा ।