हेडमास्टर ने तोंडा छात्र का हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

vijy ghaylफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम विरसिंहपुर निवासी रामदीन पुत्र रामस्वरूप ने विधालय के हेड मास्टर शिव प्रताप सिंह पर अपने पुत्र विजय का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

रामदीन ने थाने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 12 अगस्त को उनका पुत्र विजय गाँव के ही प्राथमिक विधालय में पढने गया था| वह कक्षा 4 का छात्र है| उसी दिन विधालय के हेडमास्टर शहर कोतवाली के मसेनी निवासी शिव प्रताप सिंह ने उससे एक सबाल पूंछा तो विजय उसे नही बता पाया| जिस पर आक्रोशित हेडमास्टर ने उसे डंडे से मारपीट कर दी | जिससे वह चुटहिल हो गया| उसका सीधा हाथ टूट गया| उसी दिन वह पुलिस के पास आ रहा था तो कुछ लोगों ने आपसी बात कराकर कहा की हेडमास्टर बच्चे के उपचार का पूरा खर्चा देंगे| जव वह आवास विकास के एक हड्डी रोग के अस्पताल में पंहुचा तो चिकित्सक ने 30 हजार का खर्चा बताया| जिसके बाद वह हेडमास्टर बिना उपचार का खर्चा दिये ही चले गये| पुलिस जाँच कर रही है|