जूना,दंडी व वैरागी संत समिति के महंत ईश्वरदास संरक्षक मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महंत ईश्वरदास का कद बढ़ा है | उन्हें तीन संत समितियों का संरक्षक मनोनीत किया गया है| उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया|
दंडी मंडल संत समिति शिव स्वरूप बच्चा स्वामी, जूनाअखाड़ा संत समिति ब्रह्म चेतन गिरी व वैरागी मंडल संत समिति का अध्यक्ष नारायण दास (बटेश्वर बाबा) को मनोनीत किया गया|

इसके साथ ही पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास (ब्रह्मचारी) को तीनों संत समितियों का संरक्षक मनोनीत किया गया है| ईश्वरदास महाराज नें बताया कि संत व समाज हित के लिए वह हमेशा तत्पर हैं| उनके आश्रम के द्वारा हर किसी के लिए खूले रहते हैं|