दिल्ली में कमालगंज के दो युवको की मौत

ACCIDENT CRIME POLICE

BHID1फर्रुखाबाद:(दिल्ली/कमालगंज) जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा निवासी दो युवको और जनपद कन्नौज के एक युवक की मौत हो गयी| जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है|

भड़ौसा निवासी 18 वर्षीय साजिद पुत्र सफी व 19 वर्षीय जैनुल पुत्र जसरुद्दीन दिल्ली के खुरैजी में एक बेकरी में मजदूरी करते थे| गुरुवार को सुबह जब वह काम कर रहे थे तभी बेकरी का ओवन अचानक पट गया| जिससे दोनों युवको के साथ ही साथ कन्नौज के रसुलाबाद निवासी निसाक पुत्र असफाक की मौके अपर ही मौत हो गयी| जबकि मजदूर अफसर और नजरे आलम गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है|

वही साजिद और जैनुल की मौत की खबर जैसे ही उनके गाँव भड़ौसा पंहुची तो कोहराम मच गया| परिजन दिल्ली के लिये रवाना हो गये|