रेलवे ट्रेक के पास पड़ा मिला जयपुर जा रहा कारीगर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

surjit trenफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग़ निवासी 22 वर्षीय सुरजीत पाल पुत्र अशोक पाल गम्भीर हालत में रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला| वह फर्रुखाबाद से जयपुर मजदूरी करने जा रहा था|

सुरजीत को गम्भीर हालत में कायमगंज सीएचसी ले जाया गया जंहा से उसे हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया| सुबह्र 11:15 बजे उसे ईएमटी मो० जफर ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सुरजीत के पिता अशोक पाल ने बताया कि वह शाम को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिये ट्रेन से निकला था| सुबह उन्हें सूचना मिली की सुरजीत गम्भीर हालत में पड़ा मिला है| जिसके बाद वह सीधे लोहिया अस्पताल पंहुचे|

उन्होंने बताया कि सुरजीत शहर कोतवाली के महाकाल मन्दिर के पास छपाई का कार्य करता था| वह जयपुर में छपाई करने के लिये ही जा रहा था| सुबह महाकाल मंदिर निवासी देशराज का फोन उसके पास आया और उसे सुरजीत के घायल होने की सूचना मिली| उसने बताया कि सुरजीत पटासा स्टेशन के पास पड़ा मिला| सुरजीत की हालत गम्भीर होने के कारण घटना का कारण अभी पता नही चल सका है| अभी पता नही चल सका है|