श्री रामलीला मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष पर करोंडो के जेवरात हड़पने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

RAMLIAL MNDAL123फर्रुखाबाद: श्री राम लीला मंडल कमेटी के पदाधिकारी ने बुधवार को जिलाधिकारी से भेट कर जेवरात हड़पने वाले पूर्व कोषाध्यक्ष लाल जी टंडन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है|

कमेटी के अध्यक्ष आदेश तिवारी पुत्र पूर्व विधायक स्वगीय विमल तिवारी निवासी सेठ गली ने एसपी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि श्री राम लीला कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष लाल जी टंडन निवासी खतराना ने फर्जी दस्ताबेज तैयार कर बीते 3 जुलाई को रामलीला मंडल फर्रुखाबाद की फर्जी कमेटी मंडल पर कब्जा करने की नियत से बना दी| इसके अलावा रामलीला मंडल के जेवरात हड़प कर मंडल के सभी अभिलेखो में भी जमकर हेराफेरी की है|

इस सम्बन्ध में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से भेट कर कार्यवाही की मांग की है| एसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया और सीओ सिटी को जाँच का आदेश दिया है|| इस दौरान हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, दीपक द्विवेदी, श्री कृष्ण दुबे,प्रमोद जैन,जिलाध्यक्ष सुजीत जौहरी, पुन्नी शुक्ला आदि मौजूद रहे|