दो भाइयों सहित आठ पर छेड़छाड़ व लूट का मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

CHENDCHAD12फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ और लूट की धाराओ में दो सगे भाइयों सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज आकर लिया है| पुलिस जाँच में भी जुट गयी है|

थाना क्षेत्र के ग्राम अदियुली निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि 28 मई को वह घर पर लेटी थी| तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी विजय उर्फ़ पप्पू उसका भाई नीटू और 5-6 अज्ञात लोग उसके घर में घुस आये| उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया| जब इसका विरोध किया तो विजय और नीटू ने तमंचा निकाल कर सीने पर रख दिया|

आरोपियों ने 15 लाख रुपयों की मांगे| जब रूपये देने से मना किया तो उन्होंने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी | बेटी के कपड़े फाड़ दिये और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी| उसके कुंडल, पायल, मंगलसूत्र लूट लिये| उसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड्कर पुत्रबधु के बक्से में रखे जेवरात भी लूट लिये| आरोपी हत्या की धमकी देते हुये फरार हो गये| पुलिस ने अदालत के आदेश पर धारा 147,148,452,323,395 , 504,506, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

थानाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि पेशबंदी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है| महिला का बेटा आरोपी के भाई की हत्या में नामजद है| जाँच की जा रही है|