मनुष्य जीवन भक्ति के बिना अधूरा: मनोजानंद

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

फर्रुखाबाद: शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक मनोजानंद ने कहा कि मनुष्य जीवन भक्ति भक्ति के बिना अधूरा है| मनुष्य को भगवान में ध्यान लगाना चाहिए|
कथा प्रारंभ से पूर्व राधे सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरबिंद दीक्षित ने कथावाचक मनोजानंद का फूलमालाओं से स्वागत किया| मनोजानंद ने कहा कि जैसे माँ का मातृत्व संतान के बिना अधूरा है| भक्ति के साथ ही साथ ज्ञान व वैराग्य अति आवश्यक है| उसी तरह मनुष्य जीवन भक्ति के बिना अधूरा है| कथा में पूजा विधि का कार्य आचार्य संजय द्विवेदी ने कराया| संजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, शीतल दीक्षित आदि मौजूद है|