वृद्धा की हत्या में नामजद आरोपी को क्लीनचिट, असली हत्यारोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ANARKALI MITHUN 29 JULAY HTAYAA copyफर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तुनगला निवासी वृद्ध महिला अनारकली पत्नी सूबेदार सिंह की हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने क्लीनचिट देकर असली हत्यारे को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया| आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या किये जाने की घटना का खुलासा किया|

एसपी राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 29 जुलाई को वृद्धा अनारकली खेत में गयी थी फिर वह लौट के घर नही आयी| परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी| लेकिन उसका कही भी पता नही लगा | परिजन उसको तलाश ही कर रहे थे कि उनकी लाश कमाल खा के मिट्ठा के खेत पड़ी होने की सूचना मिली| परिजन मौके पर पंहुचे और शव की शिनाख्त कर ली| घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज रवीन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे| महिला के कुंडल बबलू के खेत में मिले| वही सफेद कडी हुई शर्ट मिली| कानो की वाली गायब मिली| एक जोड़ी पायल भी गायब थी|

घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र भगवान सिंह ने ग्राम सुभानपुर निवासी दिलशाद और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस जाँच कर रही थी कि उसे सूचना मिली की हत्या ग्राम दत्तुनगला निवासी मिथुन सिंह ने ही अनारकली को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने आरोपी को अलीगंज से गिरफ्तार कर लिया| उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दराती, लूट के जेबरात पायल और सोने की कील भी बरामद कर ली| आरोपी ने बताया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते लूट की घटना को अंजाम दिया|| और पहचान लेने के डर से उसकी हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|