प्रांतीय संगीत सम्मेलन के संयोजक बने शैलेन्द्र दुबे

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

SNSAKAR BHARTI1फर्रुखाबाद: संस्कार भारती द्वारा प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय के प्रतिष्ठान एशियन कम्प्यूटर में आयोजित की गयी बैठक में शैलेन्द्र दुबे को प्रांतीय संगीत सम्मेलन का संयोजक बनाया गया|

बैठक में 2016-17 की कार्यकारणी घोषित की गयी| जिसमे शैलेन्द्र दुबे को प्रांतीय संगीत सम्मेलन का संयोजक सर्वसम्मति से बनाया गया| इसके साथ ही साथ संजय गर्ग और अनुभव सारस्वत को सह संयोजक मनोनीत किया गया| बैठक में बताया गया कि 4 सितम्बर को होने वाले प्रांतीय संगीत सम्मेलन में कानपुर, कन्नौज, बुंदेलखंड, झाँसी, बाँदा आदि जनपदों से कलाकार आकर अपनी कला का प्रदर्शन करेगे| कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यवस्थाओं पर चर्चा कि|

इस दौरान विधा प्रकाश, प्रांतीय संरक्षक प्रमोद अग्रवाल, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा कंचन, रविन्द्र यादव, सीवी तिवारी, अनुराग पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, संतोष दीक्षित, अनुज दीक्षित आकांक्षा सक्सेना , अरविन्द दीक्षित आदि मौजूद रहे|